रायपुर वॉच

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे राजिम, हेलीपेड में हुआ मुखिया का भव्य स्वागत

Share this

रायपुर, / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजिम कुंभ कल्प महोत्सव के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए राजिम हेलीपेड पहुंचे।

राज्य के मुखिया का हेलीपेड में भव्य स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री को देखने उमड़ी भीड़, राज्य के मुखिया को अपने बीच पाकर दर्शकों में उत्साह का माहौल।

मुख्यमंत्री के साथ अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भी राजिम पहुंचे।

राजिम में बनाए गए हेलीपेड स्थल पर सांसद चुन्नीलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, कलेक्टर  दीपक अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले सहित गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *