रायपुर वॉच

राजिम कल्प महोत्सव में शामिल हुए सीएम साय और कथावाचक प्रदीप मिश्रा, श्री राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

Share this

राजिम। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजिम कुंभ कल्प महोत्सव के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए पहुंचे है। उनके साथ कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भी उपस्थित है। राजिम में बनाए गए हेलीपेड स्थल पर सांसद चुन्नीलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, कलेक्टर दीपक अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले सहित गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने राजिम स्थित भगवान राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने भगवान राजीव लोचन का विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रार्थना की। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्र, महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण प्रदेश के मुखिया को देखने आतुर रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *