राष्ट्रीय स्तर समाज सेवा सम्मान 2024 का विविध क्षेत्रो में सराहनीय कार्य किए जाने पर श्री महिला डेवलपमेंट फाउंडेशन पामगढ़ द्वारा दिया गया सम्मान
संपादक गौतम बाल बोंदरे हुए सम्मानित
कमलेश लव्हात्रे ब्यूरो चीफ( जिला बिलासपुर)
बिलासपुर।श्री महिला डेवलपमेंट फाऊंडेशन पामगढ़ द्वारा राष्ट्रीय स्तर समाज सेवा सम्मान साहित्य, कला, ग्रामीण सेवा, शिक्षा, व्यापार, विधि, चिकित्सा, समाज सेवा, पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय और सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर उन्हें सम्मानित किया। श्री महिला डेवलपमेंट फाउंडेशन पामगढ़ द्वारा साहित्य, कला,ग्रामीण सेवा, शिक्षा, व्यापार, विधि, चिकित्सा और समाज सेवा, पत्रकारिता में उल्लेखनीय और सराहनीय कार्य के लिए उनके उत्तम योगदान को देखते हुए यह पुरस्कार दिया जाता है। श्री महिला डेवलपमेंट फाउंडेशन पामगढ़ द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए सिलाई प्रशिक्षण, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण, महिलाओं की सुरक्षा हेतु मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाता है। महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वाबलंबन बनाने की दिशा में सदैव प्रतिबद्धता के साथ कार्य किए जाते रहे हैं। महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा को लेकर सदैव जागरूक किया जाता रहा है। महिलाओ की आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रयास स्वरूप सिलाई प्रशिक्षण, ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के दिशा में कार्य किया जा रहा है जिससे महिलाएं अपने आर्थिक विकास के लिए जुड़कर लाभ प्राप्त करें।
राष्ट्रीय स्तर समाज सेवा सम्मान का कार्यक्रम पामगढ़ में सद्भभावना भवन में आयोजित किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय क्षेत्र के लोग और फाउंडेशन के पदाधिकारीगण शामिल थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शेषराज हरवंश पामगढ़ विधायक एवम अतिथिगण अंजनी तिवारी अध्यक्ष नगर पंचायत शिवरीनारायण,प्रांतिका भारद्वाज समाज सेविका (फाउंडेशन शहीद दीपक भारद्वाज), डॉ.ज्योति सक्सेना समाज सेविका,किरण भारती अनंत लोक गायिका व समाज सेविका,मंजू टंडन समाज सेविका,गौतम बाल बोंदरे (साइंस वाणी न्यूज़ छत्तीसगढ़ संपादक), सूरज श्रीवास लोक गायक एवम कलाकार ,लक्ष्मी करियारे लोक गायिका की उपस्थिति रही है। सभी मंचासीन विशिष्ट अतिथियों का पदाधिकारीगण के द्वारा फूल मालाओं और पुष्पगुच्छ भेंट देकर उनका स्वागत किया गया। मंच का संचालन आयोजक उमेश कुमार के द्वारा किया गया। संपादक गौतम बाल बोंदरे का स्वागत पदाधिकारी के द्वारा किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट और सराहनीय लेख के लिए विधायक शेषराज हरवंश के द्वारा गौतम बाल बोंदरे को सम्मानित किया गया। समाज सेवा क्षेत्र और कला क्षेत्र पत्रकारिता में अनेक व्यक्तियों का सम्मानित किया गया। जिसमें जिसमें डॉक्टर ज्योति सक्सेना, मंजू टंडन,सूरज श्रीवास,किरण भारती, रुक्मणी, दिलदार खूंटे, डॉ लक्ष्मी करियारे का भी सम्मानित किया गया। संस्कृत में गोल्ड मेडलिस्ट श्रवण अहिरवार को भी सम्मानित किया गया। अंजलि गोस्वामी कराटे प्रशिक्षक, आलोक अग्रवाल समाज सेवा, मथुरा प्रसाद राय, झाड़ू दास धृतलहरे को भी सम्मानित किया गया। गोवंश रक्षा के लिए प्रतिबद्ध समिति का भी ग्रुप में सम्मान किया गया।
शेष राजवंश विधायक पामगढ़ ने श्री महिला डेवलपमेंट फाउंडेशन पामगढ़ के कार्यों की सराहना करते हुए महिलाओं के उत्थान में उनसे जो सहयोग हो सकता है वे सदैव सहयोग देंगी। उन्होंने श्री महिला डेवलपमेंट फाउंडेशन पामगढ़ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण होना अत्यधिक आवश्यक है। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत में महिला सशक्तिकरण एक समय की आवश्यकता है क्योंकि महिलाओं में उनके अधिकारों को समझने के लिए उनके बीच जागरूकता महत्वपूर्ण है। अगर वे अपने मूल अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी तभी महिलाएं इसके लिए लड़ सकेंगी। आज की महिलाएं सभी कार्य क्षेत्रों में कार्य करने में दक्ष हैं। महिला सशक्तीकरण के लिए सबसे पहला कदम भेदभाव को दूर कर समानता स्थापित की जाए। उनके विचारों को प्राथमिकता देने के साथ-साथ उन्हें परिवार और समाज में भरपूर सम्मान मिले और वे खुद को सुरक्षित महसूस करें। महिला सशक्तीकरण के सबसे प्रभावी कदम आर्थिक व सामाजिक न्याय की उपलब्धता जरूरी है। श्री महिला डेवलपमेंट फाउंडेशन पामगढ़ के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगामी भविष्य में सिलाई प्रशिक्षण हेतु भवन दिए जाने की बात भी कही गई। जिससे सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर महिला आत्मनिर्भर की दिशा में आगे बढ़ सके। श्री महिला डेवलपमेंट फाउंडेशन पामगढ़ के द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों और उपस्थित नागरिकों का सादर आभार व्यक्त हार्दिक धन्यवाद दिया गया।