रायपुर वॉच

शराब घोटाले को लेकर EOW और ACB का एक्शन…13 वारंटियों के ठिकानों पर दी दबिश, रायपुर, बिलासपुर व दुर्ग में एक साथ मारा छापा

Share this
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले को लेकर एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। दोनों एजेंसियों के संयुक्त टीम ने प्रदेश के 13 शराब कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है। टीम ने एक साथ बिलासपुर, रायपुर व दुर्ग जिले में छापा मारा है। दोनों एजेंसियों के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार टीम ने बिलासपुर के सरगांव स्थित भाटिया डिस्टलरी, कोटा स्थित वेलकम डिस्टलरी, कुम्हारी दुर्ग स्थित केडिया डिस्टलरी, रायपुर स्थित अनवर ढेबर, विवेक ढांड व अनिल टुटेजा के ठिकानों पर दबिश दी है। फिलहाल यहां टीम की कार्रवाई जारी है.
इस खबर पर अपडेट जारी है……
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *