देश दुनिया वॉच

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के तमाम नेता मंत्री मौजूद

Share this

भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारत मंडपम पहुंचे। भाजपा नेतृत्व इस अधिवेशन में आम चुनाव के लिए पार्टी की भावी रणनीति से सभी कार्यकर्ताओं को जोड़कर मैदान में उतरने के लिए बड़ा संदेश देने जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार शाम को विकसित भारत की अवधारणा पर एक प्रदर्शनी का उ्दघाटन भी किया था।

आज शनिवार को सबसे पहले राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसमें भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहेंगे। अपराह्न तीन बजे ध्वजारोहण से पार्टी अधिवेशन की शुरुआत होगी। खुला अधिवेशन पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के भाषण से शुरू होगा। इसके बाद पार्टी अविधेशन में लाए जाने वाले प्रस्तावों पर चर्चा करेगी। अधिवेशन का सबसे अहम हिस्सा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण होगा। इसमें कार्यकर्ताओं के लिए चुनावी संदेश होगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *