
युवक को घसीटते हुए 20 फीट तक ले गई ट्रेलर
बिलासपुर| रतनपुर- कोरबा नेशनल हाईवे में बेलगाम ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, यह घटना सुबह 10:15 बजे के आसपास की बताई जा रही है| मृत युवक कोरबा के बताए जा रहे हैं| फिलहाल रतनपुर पुलिस जांच कर रही है| यह घटना बेलतरा स्थित रैनपुर बैरियर के पास की है, ट्रेलर ने पीछे से युवकों की बाइक को टक्कर मारी।ट्रेलर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक नेशनल हाईवे से दूर जा गिरी। वहीं, एक युवक को ट्रेलर 20 फीट तक घसीटा।इस घटना के बाद आरोपी चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया है। पुलिस उसकी जानकारी जुटा रही है। वहीं, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर CG 12 AR 9084 के आधार पर शक है कि युवक कोरबा जिले के रहने वाले हैं। बाइक की रजिस्ट्रेशन से मृतकों की पहचान की जा रही है।
