बिलासपुर

वाइब्रेंट अकादमी के अवनीश पांडे बने जेईई मेंस के स्टेट टॉपर

Share this

वाइब्रेंट अकादमी के अवनीश पांडे बने जेईई मेंस के स्टेट टॉपर

– सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। 13 फरवरी को जेईई के प्रथम चरण का परिणाम घोषित किया गया। जिसमे बिलासपुर वाइब्रेंट अकादमी के छात्र छात्राओं ने लगातार चतुर्थ वर्ष ऐतेहासिक परिणाम प्रस्तुत किया। वाइब्रेंट अकादमी के अवनिश पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ टॉप करते हुए 99.959 परसेंटाइल, वेदांत ओटवानी ने 99.537 परसेंटाइल, एंजेल वाधवानी ने 98.285 परसेंटाइल, कृष दुबे ने 96.0344, आदित्य साहू ने 96.939 परसेंटाइल, राहुल सिंह ने 95.939, निखिल सोनी ने 95.814, सेला कार्तिकेय ने 95.044, आयुष बसक ने 94.72, हर्ष अग्रवाल ने 93.841, क्षितिज माहेश्वरी ने 93.741, भविष्य वर्मा ने 93.71 परसेंटाइल एवं 20 अन्य छात्र छात्राओं ने 90 परसेंटाइल से ज्यादा नंबर प्राप्त कर अपने माता पिता, अपने शहर एवं संस्था का नाम उज्ज्वल किया।संस्था के ब्रांच हेड रौशन पाण्डेय ने बताया निरंतर प्रत्येक वर्ष संस्था छत्तीसगढ़ के अनेक क्षेत्रों से आये छात्रों के उज्ज्वल भविष्य बनाने हेतु कार्य करते आ रही है। जिसका प्रतिबिम्ब छात्रों के परिणाम स्वरूप नजर आ रहा है, गत वर्ष सौरभ वर्मा ने छत्तीशगढ़ टॉप करते हुए आल इंडिया 127 रैंक प्राप्त किया । साथ ही साथ अन्य 16 छात्रों ने भी अलग अलग अग्रणी आईआईटी प्राप्त किया था, 2021 एवं 2020 में सान्या मित्तल एवं शिखर अग्रवाल ने क्रमशः 365 एवं 247 रैंक प्राप्त किया था। , संस्था के शिक्षक दीपक तिवारी मैथ्स एवं विवेक सिंह एवं अन्य सभी शिक्षिकों ने बच्चों के ऐसे परिणाम की तारीफ करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *