भाटापारा : विधानसभा क्षेत्र के गांव शहर में अवैध रूप से शराब बिक्री के खिलाफ भाटापारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के अध्यक्ष द्वय अरुण यादव एवं अशोक ध्रुव द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दिए कि अवैध शराब बिक्री की विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल विगत 7 दिनों से चलने के बाद भी शासन प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार से संज्ञान नहीं लिया गया एवं उनके समस्याओं को हल करने की दिशा में किसी भी प्रकार की कार्य नहीं किया गया इसके विरोध में आगे और कड़े कदम उठाते हुए हमारे स्थानीय विधायक इंद्र साव जी के नेतृत्व में आगामी 12 फरवरी 2024 दिन सोमवार को दोपहर 3:00 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग दामाखेड़ा के सामने चक्का जाम किया जाएगा जिसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं एवं भाटापारा विधानसभा क्षेत्र को नशा की आहोश में जाने से बचाए एवं शांति स्थापित करने के लिए सहयोग करें
- ← Aaj Ka Panchang 12 February: जानें सोमवार का पंचांग, देखें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
- साय सरकार का बजट सत्र जारी: छग विधानसभा में आज बीजेपी विधायक दल की होगी बैठक →
