पाली

प्रदेश पंचायत सचिव संघ कोरबा छत्तीसगढ से सुनील जायसवाल फिर बने प्रदेश महामंत्री

Share this

प्रदेश पंचायत सचिव संघ कोरबा छत्तीसगढ से सुनील जायसवाल फिर बने प्रदेश महामंत्री

कोरबा/ पाली/ सुरेंद्र सिंह ठाकुर। प्रदेश पंचायत सचिव सन जिला कोरबा छत्तीसगढ़ से सुनील जायसवाल फिर प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए गए हैं ।ज्ञात‌ हो की पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ एतद द्वारा अपने संगठन में मजबूती प्रदान करने अपने मांगों को उचित स्थान पर रखने हेतु निम्न सदस्यों को उनके नाम के समुख अंकित पद पर कार्य करने का दायित्व सौंपा गया है।जिनमें से‌ 57 जिलों के पदाधिकारियों की फिर से नियुक्ति की गई है।
प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह पैकरा ने जिला कोरबा छत्तीसगढ़ से सुनील जायसवाल को फिर प्रदेश महामंत्री नियुक्ति किया है ,एवं उक्त सभी पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी एंव निष्ठापूर्वक करेगें।विदित हो की सभी जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिती के पदेन सदस्य होगें। सुनील जायसवाल के फिर से प्रदेश पंचायत सचिव संघ जिला कोरबा में प्रदेश महामंत्री बनने पर उनके चाहने वालो में काफी हर्ष एवं खुशी का माहौल है।ये अपने संघ एवं विकास के उत्थान के लिए हमेशा से तत्पर रहते आ रहे है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *