बिलासपुर वॉच

आंध्र समाज उच्चतर माध्यमिक शाला की वार्षिक भ्रमण पर छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक पर्यटन स्थल सतरेंगा गए

Share this

आंध्र समाज उच्चतर माध्यमिक शाला की वार्षिक भ्रमण पर छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक पर्यटन स्थल सतरेंगा गए

बिलासपुर/यू मुरली राव | आंध्र समाज द्वारा संचालित आंध्र समाज कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम स्कूल बुधवारी बाजार बिलासपुर के विद्यार्थियों एवं समस्त विद्यालय परिवार द्वारा शैक्षिक भ्रमण के लिए 3 जनवरी को कोरबा जिले के अंतर्गत सतरेंगा में शैक्षणिक भ्रमण के लिए गए। शैक्षिक भ्रमण का एक महत्व यह है कि यह कक्षा में सीखी गई अवधारणाओं को बढ़ावा देता है। एक शिक्षक विषय से संबंधित साइट पर भ्रमण की व्यवस्था करके बुनियादी अवधारणाओं को सुदृढ़ कर सकता है।छात्रों को उनके सामान्य दिनचर्या के माहौल से दूर एक जगह पर ले जाया जाता है ।शिक्षा का मुख्य उद्देश्य ज्ञान प्रदान करना है। व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से ज्ञान प्रदान करना सीखने को और अधिक रोचक बनाने का एक तरीका है।छात्र अपने दिन के अधिकांश समय कक्षा की चारदीवारी तक ही सीमित रहते हैं। कठिन परिश्रम और चार दीवारों की एकरसता तनावपूर्ण सीखने के अनुभव को जन्म दे सकती है ।
हलांकी स्कूलों द्वारा आयोजित शैक्षिक यात्राएँ एक चमत्कारिक तनाव निवारक के रूप में काम करती हैं। स्कूल भ्रमण की घोषणा ही छात्रों को उत्साहित और उत्साहित कर देती है।

आंध्र समाज कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम स्कूल बिलासपुर शैक्षणिक भ्रमण के महत्व को समझते हुए एवं विद्यार्थियों पर उसका महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के लिए सतरेंगा में विभिन्न स्थान का भ्रमण करके जानकारी दी गई। सतरेंगा एक पिकनिक स्पॉट है चारो ओर पहाड़ों से गिरा हुवा है, बोटिंग सीखने की सुविधा है वाटर फॉल है बच्चों को सीखने, समझने, ज्ञान वर्धक बहुत सारी चीजे सतरेंगा में है इस भ्रमण में स्कूली बच्चे,शिक्षक सहित 90 लोग भ्रमण पर गय थे। विद्यार्थियों द्वारा अन्य राज्य में से आए पर्यटकों से उस राज्य से संबंधित जानकारिया विद्यार्थियों द्वारा लिया गया। सभी विद्यार्थी काफी प्रफुल्लित और उत्साह में नजर आए और उन्होंने विद्यालय की शिक्षकों को आभार व्यक्त किया। इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय की प्राचार्य क्लारा पिल्लई प्रधान पाठक एम श्रीनिवास राव दयामणि राजेश सिंह आदि विद्यालय परिवार के कर्मचारीगण सम्मिलित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *