देश दुनिया वॉच
Share this

डिप्टी सीएम अरूण साव का मुंगेली में हुआ भव्य स्वागत

मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरूण साव का मुंगेली प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत हुआ। डिप्टी सीएम अरुण साव के साथ मुंगेली विधायक भी मौजूद है। पहली बार लोरमी विधायक अपने गृह ज़िले मूँगेली पहुंचे। जहां हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े, सभी ने डिप्टी सीएम का अपने अपने तरीके से स्वागत किया। पूरे मूँगेली शहर में दो दर्जन से अधिक स्थानों में मंच बनाकर अलग अलग संगठनों,विभिन्न वर्गो सहित आमज़नमानस द्वारा स्वागत किया गया।डिप्टी सीएम अरुण साव के स्वागत में लोग काफी उत्साहित नजर आए और जिले के कोने -कोने से उनके स्वागत में पहुंचे। डिप्टी सीएम अरुण साव ने भी लोगों के स्वागत को स्वीकार किया।

देर शाम पूरे शहर में विभिन्न जगह मंचों में हुए ऐतिहासिक स्वागत के बाद उप मुख्यमन्त्री अरुण साव ज़िला भाजपा कार्यालय पहुँच चुके है।ज़िला भाजपा कार्यालय के बाद पुराना बस स्टैंड परशुराम चौंक में समापन सभा के बड़े आयोजन में उप मुख्यमंत्री अरुण साव को लड्डुओं से तौल स्वागत समापन किया जाएगा।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *