बिलासपुर

शासकीय स्कूल में हेड मास्टर ने कहा कि वे त्रिदेव और राम-कृष्ण को नहीं मानते हैं, बच्चों को भी उनको नहीं मानने के लिए शपथ दिलाई

Share this

शासकीय स्कूल में हेड मास्टर ने कहा कि वे त्रिदेव और राम-कृष्ण को नहीं मानते हैं, बच्चों को भी उनको नहीं मानने के लिए शपथ दिलाई

बिलासपुर। सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है यह वीडियो बिल्हा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला भरारी का है। स्कूल के हेड मास्टर रतन लाल सरोवर का एक वीडियो वायरल है। इसमें दिख रहा है कि हेड मास्टर स्कूल में बच्चों को शपथ दिला रहे हैं कि वे ब्रह्मा, विष्णु और महेश को नहीं मानेंगे। हेड मास्टर रतन लाल कह रहे हैं कि ये तीनों भगवान नहीं हैं और आगे से वे भी उन्हें भगवान नहीं मानें। वे स्टूडेंट्स को बौद्ध धर्म स्वीकार करने की शपथ दिलाते हुए नजर आए। सूत्रों के मुताबिक वीडियो 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन का बताया जा रहा है।वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेता और बिल्हा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने टीआर साहू (डीईओ) से इसकी शिकायत की थी। उन्होंने हेड मास्टर के इस आचरण को शासकीय गरिमा के विरुद्ध माना है। साथ ही इस मामले में को सही पाए जाने पर विभागीय जांच किया जाना प्रस्तावित किया हैं।प्रधान पाठक रतन लाल सरोवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय बिल्हा रहेगा। वीडियो👇

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *