स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी स्कूल पाली में वार्षिकोत्सव मनाया गया
कोरबा पाली / सुरेंद्र सिंह ठाकुर।स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी स्कूल पाली में वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उमेश चन्द्रा अध्यक्ष नगर पंचायत पाली, अजय जायसवाल पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत पाली, प्रशान्त मिश्रा सांसद प्रतिनिधी, रोशन सिंह ठाकुर पाली भाजपा मंडल अध्यक्ष, कुलदीप मरकाम, विधायक प्रतिनिधी पाली तानाखार विधान सभा क्षेत्र, कीर्ति कश्यप पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष, मुकेश अग्रवाल पार्षद नगर पंचायत पाली, कमल दास अनिल मरावी प्रदेश सचिव, युवा मोर्चा गोगपा छ, ग ,श्यामानंद साहू विकास खण्ड शिक्षा राजेश जाटव आदि उपस्थित थे। दीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विद्यालय स्तर पर समय-समय पर आयोजित कार्यक्रय के विजेताओं को मेंडल पहनाकर प्रमान पत्र वितरित किया गया ।नगरपंचायत अध्यक्ष उमेश चन्द्रा द्वारा, मर्यादा पुरुषोत्तम राम द्वारा प्रतिपादित रास्तों पर चलकर आदर्श प्रस्तुत करने लिए कहा गया। प्रशान्त मिश्रा द्वारा संबोधित करते कहा गया कि छात्र अब बाकी समय में पढ़ाई पर विशेष ध्यान देवें। इसी प्रकार अजय जायसवाल द्वारा उद्बोधन में कहा गया कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अध्यापन के साथ-साथ खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी अति आवश्यक है।कार्यक्रम का संचालन रेखा जलतारे व्याख्याता एवम् श्रीमति नंदनी जायसवाल द्वारा किया गया। तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन कु. अभिलाषा सिंह एवं कु,अनुष्का गुप्ता, द्वारा दिया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में गीतिका यादव व्यास्याता, शिबु शेरी, कु ,श्रुति पाण्डेय, कु,विद्या बिसेन, श्रीमती आकृति चतुर्वेदी, श्रीमती प्रीति खुटे, पटेल सर, शिवम प्रजापति, श्रीमती प्रीति सिंह, श्रीमती अंशुमाला शर्मा का विशेष योगदान रहा।पूरे वर्ष भर विद्यालय स्तर पर अलग अलग कार्यक्रम में महानदी हाऊस को ओव्हर आल चैंपियन शीप दिया गया।अंत में ताम्रेश्वर उपाध्याय प्राचार्य द्वारा समस्त अतिथियों को आभार प्रदर्शन किया गया।