देश दुनिया वॉच

दिन में 6 बार होगी अयोध्या राम मंदिर में आरती, भक्त केवल इन समय के आरती में हो सकते हैं शामिल

Share this

योध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज 23 जनवरी से मंदिर के दरवाजे आम श्रद्धालुओं के खोल दिये गये हैं वहीं रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है आज हम आपको बताने वाले हैं कि भगवान् राम की आरती किस – किस समय होगी और कितने बार होगी। और अलग अलग समय आरती का क्या महत्त्व होरता है।

आरती की समय सारणी

पहली आरती : अयोध्या में राम मंदिर में भगवान् राम की आरती 6 बार होगी। सबसे पहली आरती ब्रह्ममुहूर्त में 4:30 बजे होगी इसे मंगला आरती कहते हैं यह आरती भगवान् को जगाने के लिए किया जाता है।

दूसरी आरती : दूसरी आरती प्रातः काल 06:30 बजे से 07 :30 बजे होगी। इस आरती को श्रृंगार आरती कहते हैं इस आरती में यन्त्र , सेवा , पूजा बाल भोग होगा।

तीसरी आरती : दिन में 11:30 बजे (दोपहर का भोग ) और शयन से पहले की आरती होगी। इसके बाद भगवान् राम ढाई घंटे तक आराम करेंगे इस वक्त मंदिर के गर्भ गृह के पट बंद रहेंगे और श्रद्धालु मंदिर परिसर में भ्रमण कर पाएंगे।

चौथी आरती : दोपहर 2:30 बजे होगी यह आरती भगवन राम को जगाने के लिए किया जाता है उस समय भगवान् राम अर्चक रामलला होते हैं उन्हें शयन से जगाने के लिए होगा।

पांचवी आरती : यह आरती शाम 6 :30 बजे होगी इसे संध्या आरती कहते हैं

छठी आरती : यह आरती रात 8 :30 बजे से 9:00 बजे के बिच होगी , यह रात्रि शयन आरती होगी। इसके बाद रामलला शयन करेंगे।

श्रद्धालु इस आरती में हो सकेंगे शामिल

जानकरी के अनुसार श्रद्धालु केवल सुबह 6:30 बजे ,11 :30 बजे और शाम 6 :30 बजे तीन आरती में शामिल हो पाएंगे , इसके आलावा मंदिर परिषर के अंदर मोबाइल फोन पूरी तरह से प्रतिबंधित है और बाहर से प्रसाद भी लेजाना मना है फिलहाल आम लोगों के लिए राम लला के दर्शन के द्वार खुल चुके हैं। देश भर से अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं की लम्बी कतार लगी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *