देश दुनिया वॉच

जिसके साथ देखा था सात जन्मों तक साथ निभाने का सपना, उसी ने कर दी हत्या, वजह सुनकर पुलिस भी रह गई हैरान

Share this

पन्ना। पन्ना जिले के बेनी सागर मोहल्ले में युवती की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतका का मंगेतर था। उसने शादी के चंद दिनों पहले ही युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या करने की वजह चाल-चलन पर शक होना बताया।

आरोपी प्रीतम कश्यप ने बताया कि सगाई के बाद से उसे लड़की का चाल चलन ठीक नहीं लग रहा था। जिसे लेकर दोनों के बीच काफी विवाद हुआ। इसके बाद तैश में आकर आरोपी ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। और लाश को बिस्तर पर छोड़कर बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गया था।

यह है पूरा मामला 

दरअसल बीते 16 जनवरी को बेनी सागर मोहल्ला में 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली थी। तनीषा रैकवार अपने घर पर अकेली थी। वहीं माता-पिता बाहर गए हुए थे। तनीषा का भाई घर पहुंचा तो दरवाजा बाहर से बंद था। दरवाजा खोल कर अंदर पहुंचा तो तनीषा बिस्तर पर पड़ी थी। भाई ने बेहोश समझ कर माता-पिता को फोन कर बताया और युवती को लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

युवती की शादी हरदुआ निवासी प्रीतम कश्यप के साथ तय हुई थी। सगाई के बाद से ही युवक का युवती के घर आना-जाना लगा था। 16 जनवरी को युवती की मौत के बाद से मंगेतर भी गायब था। परिजनों में मंगेतर पर हत्या के आरोप लगाते हुए मामले की जांच और आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलवाने की मांग की थी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *