बिलासपुर

भाजयुमो द्वारा चलाया जा रहा नव मतदाता संपर्क अभियान

Share this

भाजयुमो द्वारा चलाया जा रहा नव मतदाता संपर्क अभियान

– सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नए युवा मतदाताओं को मतदान की प्रक्रिया से जोड़ने के लिए प्रदेश भाजयुमो के आवाहन पर सभी विधानसभाओं में नव मतदाता संपर्क
अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोटा विधानसभा क्षेत्र में स्थित महाविद्यालयो में पहुंचकर सभी नव मतदाताओं से संपर्क किया गया और उन्हें आगामी 25 जनवरी को होने वाले नव मतदाता अभियान के लिए आमंत्रित किया गया। उनसे आग्रह किया गया कि वे यह संकल्प ले कि पहला वोट विकसित भारत के लिए मोदी जी
को देंगे। भाजयुमो कोटा विधानसभा प्रभारी धनंजय गिरीगोस्वामी के साथ तखतपुर मंडल अध्यक्ष अजय यादव,
तिलक देवांगन, कोमल सिंह ठाकुर, कार्तिक साहू, शंकर, विवेक, सागर, योगराज, रोशन लाल, विक्की, विजय सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो नेता इस अवसर पर तखतपुर के नवीन गर्ल्स कॉलेज, स्वामी आत्मानंद स्कूल, जीपीएम कॉलेज पहुंचे। इसके अलावा अन्य महाविद्यालयो में भी पहुंच कर यह अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में उत्तर मंडल सरकंडा के वार्ड 56 में मंडल अध्यक्ष महर्षि वाजपेई के नेतृत्व में नव मतदाताओं से संपर्क कर उनका ऑनलाइन पंजीयन करते हुए उन्हें अभिनंदन पत्र सौंपा गया और उन्हें 25 जनवरी को होने वाले नव मतदाता अभिनंदन समारोह के लिए आमंत्रित किया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *