बिलासपुर

व्यापार मेले मेंअपोलो के प्रमुख अरनव एस राहा का किया गया सम्मान

Share this

व्यापार मेले मेंअपोलो के प्रमुख अरनव एस राहा का किया गया सम्मान

– सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर।राष्ट्रीय व्यापार मेला के तीसरे दिन आयोजन समिति ने शहर के विकास में सहभागी युवाओं को सम्मानित किया। इसी तारतम्य में स्वास्थ्य सेवाओं में विशिष्ट सहभागिता हेतु अरनव एस राहा, संस्था प्रमुख अपोलो हॉस्पिटल का, रेंज के आईजी अजय यादव के द्वारा सम्मान किया गया।विदित हो कि अरनव एस राहा का स्वास्थ्य के क्षेत्र में 21 वर्ष का प्रशासनिक अनुभव रहा है। इन्होंने मणिपाल ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल, बी के बिरला हॉस्पिटल, कोलंबिया एशिया एवं, विभिन्न कारपोरेट अस्पताल में अपनी सेवाएं दी हैं। श्री राहा टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस से हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन की मास्टर्स डिग्री एवं सीनियर मैनेजमेंट प्रोग्राम आईआईएम कोलकाता से प्रशिक्षण प्राप्त किया, साथ ही श्री राहा केंद्र सरकार के मिनिस्ट्री आफ कॉरपोरेट अफेयर के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर भी नियुक्त किए गए हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *