बिलासपुर वॉच

उपमुख्यमंत्री श्री साव के आवास पर जनदर्शन कार्यक्रम संपन्न

Share this

 

उपमुख्यमंत्री श्री साव के आवास पर जनदर्शन कार्यक्रम संपन्न

– सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने अपने सरकारी आवास नेहरू चौक में जनता की समस्या सुनने जनदर्शन का कार्यक्रम किया। कार्यक्रम मे जिले ओर संसदीय क्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। इस अवसर पर डिप्टी सीएम श्री साव ने मिडिया से बात करतें हुए कहा की प्रदेश की जनता ने हम पर भरोसा जताया है। जनता विधानसभा के चुनाव में अपना अपार समर्थन दे कर भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश की बागडोर सौंपी है। और हमारा सतत प्रयास रहेगा की हम जनता की कसौटी में खरा उतर सकें।सरकार बनते ही पहली केबिनेट में 18 लाख आवास को स्वीकृति दी गई है। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर किसानों को दो वर्ष का बोनस दिया गया और 21 क्विंटल की दर से धान की खरीदी जा रही है ।धान की कीमत किसानों को 3100 रुपए की दर से देने का प्रावधान कर लिया गया है ।सरकार मोदी जी की गारंटी को पूरा करने को लेकर प्रतिबद्ध है ।छत्तीसगढ़ में पुनः सुशासन की स्थापना हमारा लक्ष्य है। इस बीच उपमुख्यमंत्री को जिला सहित प्रदेश भर से बधाई देने वालों जमावड़ा लगा रहा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *