मस्तूरी

चरित्र संदेह के वजह से पति ने पत्नी समेत तीन बच्चों की गला दबाकर हत्या की

Share this

 

चरित्र संदेह के वजह से पति ने पत्नी समेत तीन बच्चों की गला दबाकर हत्या की

बिलासपुर में चरित्र संदेह के चलते पति ने पहले रस्सी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। फिर तीन बच्चों को भी मार डाला। जिसके बाद वह खुद थाने पहुंच गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी ने आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन सफल नही रहा। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ग्राम हिर्री निवासी उमेंद्र राम केंवट उम्र 34 वर्ष रोजी-मजदूरी करता था। घर में वह पत्नी सुकरिता 28 और तीन बच्चों के साथ रहता था। 1 जनवरी की रात उमेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा तो पत्नी खाना खाने के लिए बोली, तब वह विवाद करने लगा। दोनों में विवाद इतना बढ़ा कि उसने मारपीट शुरू कर दी।देर रात हुए इस विवाद के बाद आरोपी उमेंद्र ने दो बेटी और एक बेटे का भी रस्सी से गला घोंट दिया और उनकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन रस्सी टूट गई। फिर मरने के लिए घर में कीटनाशक ढूंढता रहा। जब कुछ नहीं मिला तो आरोपी थाने पहुंच गया।परिजन ने बताया कि 1 जनवरी को आरोपी उमेंद्र के माता-पिता की शादी का सालगिरह था। रात करीब 10 बजे तक उन्होंने घर पर पार्टी मनाया। इसके बाद परिजन अपने-अपने कमरे में जाकर सो गए। देर रात हुई इस घटना का परिजन को पता तक नहीं चला। तड़के करीब 3 बजे पुलिस गांव पहुंची, तब उन्हें हत्या की जानकारी हुई।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *