राष्ट्रीय किसान दिवस के उपलक्ष में ओम शांति कॉटेज हेमुनगर द्वारा किसानों का सम्मान कार्यक्रम
बिलासपुर/यू मुरली राव – राष्ट्रीय किसान दिवस के शुभअवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ॐ शांति कॉटेज मेडिटेशन सेंटर हेमुनगर बिलासपुर के द्वारा अन्नदाता किसानो का सम्मान किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि भ्राता श्री बी. पी. सिंह (भाजपा किसान मोर्चा सह कोषाध्यक्ष ) व श्री नारायण उभरानी जी, साथ में करीब 50 किसान भाई उपस्थित हुए जिसमे श्री सिंह जी ने किसानो को छ. ग. शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे मे जानकारी दी तत्पश्चात बी के श्याम जी द्वारा यौगिक खेती के बारे मे जानकारी दी गई मुख्य अतिथि के द्वारा किसानो को श्रीफल, पटकू देकर सम्मानित किया कार्यक्रम के अंत मे सेवाकेंद्र संचालिका राजयोगिनी बी. के. लता दीदी जी द्वारा परमात्म सन्देश व 3 दिवसीय शिविर का लाभ लेने के लिए आमंत्रित किया कार्यक्रम के अंत मे सभी को संस्था के मुख्यालय माउन्ट आबू राजस्थान आने के लिए निमंत्रण दिया जिससे कि सभी किसान भाई प्रफुल्लित हुए।