बिलासपुर वॉच

प्रतिबंधित डीजे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई फिर से शुरू

Share this

प्रतिबंधित डीजे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई फिर से शुरू

– सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। लंबे अरसे के बाद प्रतिबंधित डीजे बजाने वालों के खिलाफ फिर से कार्रवाई शुरू की है पुलिस ने। ज्ञातव्य हो हाई कोर्ट के निर्देश पर इस वर्ष गणेश विसर्जन और दुर्गा विसर्जन के दौरान कानफोड़ू आवाज वाले डीजे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई नजर आई थी, लेकिन विवाह के इस सीजन में सड़कों पर धड़ल्ले से प्रतिबंधित डीजे बजते हुए सरे आम देखे जा रहे हैं। एक लंबे अरसे से इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो रही थी। अब सिविल लाइन पुलिस ने जुलूस में डीजे बजाने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। सोनू डीजे और विजय डीजे के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए उनके डीजे को जप्त किया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *