रायपुर वॉच

मण्डल सशक्तीकरण अभियान के तहत आज भाजयुमो की कार्यशाला

Share this

 

मण्डल सशक्तीकरण अभियान के तहत आज भाजयुमो की कार्यशाला

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मण्डल सशक्तीकरण अभियान के तहत कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में सभी जिला अध्यक्ष, महामंत्री, प्रदेश पदाधिकारी की भागीदारी अपेक्षित है।

कार्यशाला में दिनभर में तीन सत्र होंगे। प्रथम सत्र में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जाम्वाल जी, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पिता बड़ाजेना, प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अमन डीप सिंह उपस्थित रहेंगे। कार्यशाला के दूसरे सत्र में विधायक व भाजयुमो प्रभारी सुशांत शुक्ला, आलोक डंगस, दीपज्योति मुंड कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। अंतिम सत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश भाजपा महामंत्री, भाजयुमो प्रदेश प्रभारी व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्पिता अपराजिता का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिलेगा।

दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाली भाजयुमो की इस कार्यशाला में सन् 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजयुमो की भूमिका पर चर्चा की जाएगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *