बिलासपुर वॉच

मौपका में अवैध प्लाटिंग पर निगम की कार्रवाई हुई चला निगम का बुलडोजर

Share this

मौपका में अवैध प्लाटिंग पर निगम की कार्रवाई हुई चला निगम का बुलडोजर

– सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। शहरी सीमा से लगे क्षेत्रों में लगातार अवैध प्लाटिंग जारी है। ये अवैध प्लाटिंग खासकर मोपका, चिल्हाटी से शिकायत लगातार मिलती रही हैं। इसी दौरान बुधवार को मोपका के ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के सामने अवैध प्लाटिंग की शिकायत पर निगम ने कार्यवाही की है। लगभग पचास डिसमिल पर सड़क नाली और बाउंड्री वाल बना दिया गया था।, बिना परमिशन से चल रहे निर्माण की शिकायत मिलने पर निगम अमला जेसीबी, डम्फर एवम पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचा। निगम ने कार्यवाही करते हुए यहाँ बनाए गए सड़क को खोद दिया। एवं कार्यवाही के दौरान नाली को तोड़ दिया गया है। वही बाउंड्री वॉल भी ढहाने की कारवाही की गई। खसरा नंबर 27 में शिकायत प्राप्त हुई थी कि वहां अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। जिसे 20-22 टुकड़ों में बेचा जा रहा हैं, यह खेत पुन्नूलाल सूर्यवंशी की बताई जा रही हैं। इससे खरीद कर अवैध निर्माण कराया जा रहा था। अवैध निर्माण करने वाले की जानकारी निगम के पास भी नहीं है। जबकि पटवारी भी इस संबंध में कुछ भी नहीं बता पा रहा है। निगम अधिकारी ने कहा कि प्लाटिंग करने वाले व्यक्ति की जानकारी जुटाई जा रही हैं। एवं उसके खिलाफ एफआईआर की कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए राजस्व विभाग एवं उप पंजीयक को लिखा गया है। जिससे रजिस्ट्री की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। और आगे की पुलिसिया कार्यवाही आसान हो जाएगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *