
किरंदुल स्टेट बैंक में हुआ नवीन कैश जमा मशीन का शुभारंभ।
धीरज माकन
किरंदुल : लौह नगरी किरंदुल स्तिथ भारतीय स्टेट बैंक की किरंदुल शाखा में नवीन सी डी एम मशीन और पास बुक प्रिंटिंग मशीन के नए भवन का शुभारंभ किरंदुल के मुख्य बैंक परिसर में एन एम डी सी के मुख्य महाप्रबंधक पद्मनाभ नाईक के करकमलों से देवउठनी एकादशी के दिन गुरुवार को किया गया इस दौरान शाखा प्रबंधक उत्कर्ष देवांगन ने नई चालू हो रही मशीनों के बारे में विस्तृत जानकारी देते इसे नगरवासियों के लिए बेहद उपयोगी और सुविधाजनक बताया नए मशीनो का शुभारंभ श्री नाईक ने पुष्प अर्पित और फीता काट कर किया।

उन्होंने स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक से मेन मार्किट के नजदीक भी एक ए टी एम मशीन जल्द प्रारम्भ करने की मांग की,शुभारंभ के अवसर पर कार्मिक प्रबंधक बी के माधव,सिविल प्रमुख रामनाथ,आजाद सक्सेना,राजेन्द्र सक्सेना,शेखर दत्ता,धीरज माकन,मीरा तिवारी,अमरीक सिंह सहित आम नगरवासी और बैंक कर्मी मौजूद रहे।
