बिलासपुर वॉच

कारोबारी के बेटे ने बुधवार की शाम फांसी लगाकर की आत्महत्या ,खुदकुशी से पहले अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर कर रहा था बात

Share this

कारोबारी के बेटे ने बुधवार की शाम फांसी लगाकर की आत्महत्या ,खुदकुशी से पहले अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर कर रहा था बात

बिलासपुर में एक कारोबारी के बेटे ने बुधवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी से पहले वो अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था, और फिर कमरे में फांसी पर झूल गया। कर्ज से परेशान होकर युवक के खुदकुशी करने की भी बात सामने आ रही है। मृतक गुलशन रोहरा हेमूनगर निवासी कारोबारी महेश रोहरा का बेटा था।

मरने वाला युवक, अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल किया, तब लड़की ने देखा कि उसने कमरे में फंदा बना लिया है। इसके बाद लड़के ने कॉल काट दिया और मोबाइल बंद कर दिया, जिसके बाद लड़की ने उसके पिता को घटना की जानकारी दी। घर में मौजूद पिता उसके कमरे में गया, तब तक वह फांसी पर झूल गया था। ऐसी स्थिति में परिजन और वहां मौजूद लोगों न फंदे पे झूल रह युवक को नीचे उतारा लिया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। लड़की से पूछताछ कर कॉल डिटेल खंगालेगी पुलिस सुसाइड से पहले युवक जिस लड़की से मोबाइल पर बात कर रहा था, पुलिस उससे पूछताछ करेगी। साथ ही कॉल डिटेल भी खंगाला जाएगा, जिससे आत्महत्या की वजह सामने आने की संभावनाएं है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *