मुंगेली

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे मुंगेली, मोदी ने कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है

Share this

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे मुंगेली, मोदी ने कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है

बिलासपुर। प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ में होने जा रहे हैं दूसरे चरण के चुनाव प्रचार कीजिए मुंगेली पहुंचे। उन्होंने अपने भाषण में कहा छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। प्रमुख बातें जो मुख्यमंत्री ने अपनी भाषण में कहा

कांग्रेस भी समझ चुकी है चला चली की बेला है। अब कांग्रेस सरकार कुछ दिन का खेला है। इसलिए इनके नेता झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं। जिस कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूटा है वो देव दीपावली पर कहीं नजर नहीं आएंगे।

दिल्ली के पत्रकार कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद हार रहे हैं। पहले ही ढाई साल में सीएम ने इतना लूटा कि लूट के पैसों से खजाना भर लिया। दिल्ली के नेताओं को खरीद लिया। सुपर सीएम का विधायक बनना मुश्किल हो गया है। कांग्रेस के गणितबाज पांचवीं कक्षा का सवाल भी हल नहीं कर पाते है|

महादेव सट्टा में 508 करोड़ बंटने का आरोप है। जांच एजेंसियों के छापे में रुपयों के ढेर पकड़े गए। सीएम के करीब जेल में बंद हैं। कांग्रेस के गणितबाजों को बताना होगा। मुख्यमंत्री को इसमें कितना हिस्सा मिला है। दिल्ली दरबार तक कितना हिस्सा मिला है। कांग्रेस में टिकट वितरण के खेल का तो ऑडियो चल रहा है। टिकट बेच कर कांग्रेस के नेताओं ने ऊपर कितने पैसे पहुंचाए हैं, इसका सच भी सामने आना चाहिए।

पीएससी में कांग्रेस नेताओं के रिश्तेदारों का कैसे सिलेक्शन किया गया है। इसकी जांच कराएंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *