प्रांतीय वॉच रायपुर वॉच

‘भाजपा को चुनाव के समय ही बोनस की याद आती है बाद में भूल जाते हैं’: सीएम भूपेश बघेल

Share this

आरंग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरंग प्रत्याशी और मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया का प्रचार करते हुए आज चुनावी आमसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले 15 सालों में छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने वाली भाजपा के पास अब छत्तीसगढ़ में कोई भरोसेमंद नहीं है इसलिए ये मोदी गारंटी लाए हैं, लेकिन प्रदेश की जनता सब समझ चुकी है।

सीएम ने कहा कि पहले चरण में कांग्रेस की एकतरफा जीत होगी और दूसरे चरण में भी कांग्रेस की लहर चलेगी। कोरोना के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन में कोरोना को भगाने के नाम पर देश की जनता से थाली और ताली बजाई, कोरोना तो भागी नहीं उल्टा बार-बार वापस आता रहा। केंद्र सरकार की अड़चनों के बाद भी हमने अपना वादा पूरा किया। मेरे अन्नदाता प्रसन्न रहे इससे बढ़कर मेरे लिए कुछ नहीं।

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर भी हमला बोलते हुए कहा कि रमन सिंह ने 15 साल तक पूरे प्रदेश को ठगने का काम किया। भाजपा को चुनाव के समय ही बोनस की याद आती है। बाद में भूल जाते हैं। छत्तीसगढ़ के संसाधनों पर भाजपा की बुरी नजर है। इस बार कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी। 3200 रुपये प्रति क्विंटल में धान की खरीदी होगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *