बिलासपुर

भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहली कैबिनेट बैठक मै PSC घोटाले की जांच के आदेश दे दिए जाएंगे

Share this

भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहली कैबिनेट बैठक मै PSC घोटाले की जांच के आदेश दे दिए जाएंगे – अमर अग्रवाल

बिलासपुर। भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल जन समर्थन यात्रा के दौरान आज तोरवा, हेमू नगर, रेल्वे कॉलोनी पहुच कर जनता जनार्दन से सीधे रूबरू हुए। इस दौरान जनता जनार्दन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था की बदहाल स्थिति किसी से छिपी नहीं है। राज्य में चर्चा में आया है कि पीएससी यानी पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है। आरोप है कि पीएससी की परीक्षाओं में बंदरबांट की गई है। मतदाताओं ने बताया कि पीएससी घोटाले का खुलासा तब हुआ जब एक व्यक्ति ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि पीएससी की परीक्षा में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि पीएससी के कई अधिकारी और कर्मचारी मिलकर रिश्वत लेकर सीटें बेच रहे हैं। हाई कोर्ट ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है।

पीएससी घोटाले ने छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पीएससी घोटाले ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस पर अमर अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस सरकार लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त है और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में भी सरकार ने भ्रष्टाचार को पनपने दिया है।

अमर अग्रवाल ने आगे कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गत दिवस बिलासपुर मे आयोजित अपनी सभा से यह ऐलान किया है कि भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहली कैबिनेट बैठक मै PSC घोटाले की जांच के आदेश दे दिए जाएंगे, और दोषी पाए जाने पर आरोपियों को रायपुर सेंट्रल जेल के सलाखों के पीछे भेज दिया जायेगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *