पॉलिटिकल वॉच

तखतपुर के भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह के लिए असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा ने  मतदाताओं से की वोट करने की अपील

Share this

 

तखतपुर के भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह के लिए असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा ने  मतदाताओं से की वोट करने की अपील

बिलासपुर/सकरी – छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए  राजनीतिक पार्टियों की सक्रियता के साथ राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है।सकरी स्थित हाईस्कूल मैदान में आसाम के मुख्यमंत्रेी हेमन्त विस्वसर्मा ने भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह के लिए तखतपुर विधानसभा के लोगों से वोट मांगा। कांग्रेस की आलोचना के साथ-साथ उन्होंने स्थानीय विधायक पर भी निशाना साधा। भूपेश गंगा माई का कसम खाकर कहते हैं कि दारू बंद कर देंगे परंतु शराब की होम डिलीवरी शुरू करा दी गई। कांग्रेस को भ्रष्टाचार में लिप्त बताया है। कांग्रेस के आने से भ्रष्टाचार में इजाफा हुआ है तखतपुर भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह नने कहा कि तखतपुर की जनता अवैध रेत, मुरूम उत्खनन से परेशान हो चुकी है। कमीशनखोरी बढ़ गई है। भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह ने कहा कि पिछले पांच साल से स्थानीय जनप्रतिनिधि की कार्यशैली से जनता काफी दुखी है और विकास नहीं होने के कारण काफी परेशान भी नजर आ रही है। तखतपुर का विकास पूरी तरह ठप हो गया है। कांग्रेस के शासनकाल में कमीशनखोरी से जनता त्रस्त हो गई है। लोगों से दुर्व्यवहार किया जा रहा है। जिस तरह से तखतपुर का विकास किया जाना चाहिए था वह विकास पूर्ण रूप से नहीं हो पाया है आज भी मूलभूत सुविधा यहां पूर्ण रूप से जनता को प्राप्त नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि मैं जनता की आवाज बनकर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य करूंगा जिसके लिए वहां के जनता से आशीर्वाद के साथ अपना समर्थन देने का अनुरोध किया।
उन्होने वादा किया कि विधायक और भाजपा सरकार बनते ही सकरी को नगर पालिका का दर्जा दिया जाएगा।
हेमन्त विस्वसर्मा ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना उन्होने कहा कांग्रेस नेताओं ने भगवान महादेव को भी नहीं छोड़ा। मुख्यमंत्री ने भगवान को बदनाम किया है। पहले तो गंगाजल की कसम खाकर शराबबन्दी का वादा किया। सरकार बनते ही शराब की होम डिलेवरी कर मुख्यमंत्री ने जनता के विश्वास को तोड़ा है। कांग्रेस शासन काल में जिस तरह से सुविधाओं का नहीं होना और पूर्ण रूप से विकास नहीं होने के कारण आज भी जनता दुखी और परेशान नजर आ रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *