बिलासपुर

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट- शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर लगे वीडियो डिस्प्ले बोर्ड ट्रैफिक, मौसम, पर्यटन की जानकारी नियमित मिलेगी

Share this

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट-
शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर लगे वीडियो डिस्प्ले बोर्ड
ट्रैफिक, मौसम, पर्यटन की जानकारी नियमित मिलेगी 

 सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। शहर में चल रहे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अब हर प्रमुख चौराहों पर वीडियो डिस्प्ले बोर्ड से आम जनता को मिलेगी उपयोगी जानकारियों का फायदा। यह सुविधा आम जनता के लिए उपयोगी साबित होने लगी है। हालांकि यह अभी प्रारंभिक दौर में है धीरे-धीरे इस व्यवस्था का विस्तार भी होगा और व्यवस्थित भी हो जाएगी। अब इन वीडियो डिस्प्ले बोर्ड से रोज मिलने लगी है। मौसम की जानकारी, ट्रैफिक के भी विवरण का पूरा ब्यूरो दिया जा रहा है। शहर के इन डिस्पले बोर्ड से खास करके वीडियो के रूप में अपलोड होने से लोगों को दी जा रही जानकारी आसानी से समझ में आ रही है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत की गई यह व्यवस्था काफी फायदेमंद साबित हो रही है।
स्मार्ट सिटी द्वारा लगाए जाने वाली वीडियो मैसेज डिस्प्ले बोर्ड का मुख्य काम ट्रैफिक के बारे में आम लोगों को जानकारी देना और जागरूकता फैलाना है। इसमें केवल दृश्य विज्ञापन, सूचना , संदेश ,मौसम की जानकारियां प्रसारित होंगी पर आवाज नहीं आएगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि ट्रैफिक में व्यवधान भी ना पड़े, और लोगों तक आवश्यक संदेश पहुंचाया जा सके। इस संबंध में स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया कि अभी केवल अटल पथ पर वीडियो डिस्प्ले अपलोड लगाने के लिए टेंडर जारी किया गया है। इसमें जो भी कंपनी तय पैमानों पर खरा उतरेगी। उसे मौका दिया जाएगा।
इस वीडियो डिस्प्ले की खास बात यह है कि इसमें लाइव कार्यक्रम भी चलाये जा सकेंगे। जैसे क्रिकेट मैच व अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रम भी इसमें दिखाई जा सकेंगे। हालांकि इसमें आवाज की सुविधा नहीं दी गई है। क्योंकि आवाज सहित चलने से भीड़ के थमने की आशंका रहेगी। इन बातों को ध्यान में रखते हुए इसे साइलेंट रखा जा रहा है।
शहर में वीडियो डिस्प्ले बोर्ड पीपीपी मोड पर लगाया जा रहा है। जिसके मेंटेनेंस का खर्च संबंधित कंपनी उठाएंगी।वहीं कंपनी को विज्ञापन से जो भी आय होगी उसका एक हिस्सा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को देनी होगी। हालांकि अभी तय नहीं है कि इस योजना से स्मार्ट सिटी को कितनी कमाई होगी।
शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत वीडियो डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाने के लिए जगह भी चिन्हित कर लिए गए हैं। जिनमें प्रमुख रूप से अग्रसेन चौक, ईंदू चौक, नूतन चौक, सिम्स चौक, नेहरू चौक, स्मार्ट रोड, देवकीनंदन चौक, मंगला चौक, सत्यम चौक प्रमुख हैं। आने वाले दिनों में इन वीडियो डिस्प्ले की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लिमिटेड की ओर से शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर वीडियो से प्ले बोर्ड लगाने का काम शुरू हो चुका है। यह सुविधा लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। इसके माध्यम से शहर के ट्रैफिक का हाल, मौसम की जानकारी के साथ व अन्य सभी जानकारी दी जा रही है, जो लोगों के लिए बेहद उपयोगी होगी। इन बोर्ड से हर तरह की जानकारी मिल रही है। इसमें यहां के महत्वपूर्ण स्थान व पर्यटन केंद्र की भी जानकारी मिल रही है। इसमें विस्तार से उसकी विशेषता, दूरी, कैसे पहुंचना है आदि सभी जानकारी समाहित रहेगी। खासकर यहां बाहर से आने वाले लोगों को बहुत मदद मिलेगी। इसी तरह योजना का प्रसार प्रसार, बिलासपुर में क्या खास है? यह सभी जानकारी भी इसमें चल रही हैं । मौजूदा स्थिति में यह प्रोजेक्ट टेस्टिंग के दौर पर है। लेकिन आनेवाले दिनों में यह नियमित संचालन के साथ शुरू हो जाएगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *