देश दुनिया वॉच

आज लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक काल और ग्रहण का समय

Share this

इस साल दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण आज रात लगेगा। यह ग्रहण 28 और 29 अक्टूबर की मध्यरात्रि को लगने जा रहा है। इसकी शुरुआत रात 1 बजकर 5 मिनट पर होगी इसलिए इसका सूतक काल 9 घंटे पहले यानी आज शाम 04 बजकर 05 मिनट से शुरू हो जाएगा। यह एक खंडग्राह चंद्र ग्रहण होगा।

दरअसल जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा के कुछ भाग पर पड़ती है तो इसे खंडग्रास यानि आंशिक चंद्र ग्रहण कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण लगना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगने जा रहा है।

ऐसे देखें चंद्रग्रहण का लाइव

चंद्रग्रहण को लाइव देखने के लिए आप NASA के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जाएं और वहां चंद्रग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हें। इसके लिए आप इस लिंक https://www.youtube.com/@NASA पर क्लिक कर सकते हैं।

कहां कहां दिखेगा ये चंद्र ग्रहण

इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा देगा। इसके अलावा यह उत्तर और दक्षिण-पूर्व अमेरिका, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर, अंटार्कटिका में भी दिखेगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *