रामकथा का आयोजन आज से
सीपत,सतीश यादव :- रामचरितमानस मानस प्रचार प्रसार समिति गुड़ी के तत्वाधान में श्री रामचरितमानस सम्मेलन का 15वा वर्ष रामकथा का आयोजन कल शुभारंभ हो रही है प्रथम दिवस पर गौरी गणेश की पूजा कलश स्थापना प्रवचन सुखदेव जी साहू टेकर,अशोकानंद जी अयोध्या उत्तर प्रदेश पंडित अखिलेश उपाध्याय जी गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश के मुखारविंद से प्रथम दिवस पर रामचरितमानस का प्रवचन सुनने को मिलेगा l 27 अक्टूबर को पवन जायसवाल पैजानिया तखतपुर संगीत में पंडवानी श्री अशोकानंद जी अयोध्या वाले उत्तर प्रदेश अखिलेश उपाध्याय जी गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश के द्वारा भगवान श्रीराम जी की कथा का वर्णन करेंगे l 28 अक्टूबर को अशोकानंद जी अयोध्या वाले उत्तर प्रदेश रितेश जी मऊ उत्तर प्रदेश पंडित अखिलेश उपाध्याय जी गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश के मुखारविंद से श्री राम कथा का अमृतमई वचन का कथा का वाचन किया जाएगा यह कार्यक्रम गुड़ी के कमल छाया में आयोजित की जा रही है उक्त रामकथा का आयोजन मानस प्रचार प्रसार समिति के तत्वाधान में किया जा रहा है l