बिलासपुर

बेलतरा विधानसभा… बदलता समीकरण बेलतरा विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा विधानसभा प्रत्याशी चयन में काफी असमंजस में दोनों पार्टी में ब्राह्मण लाबी दावेदार

Share this

बेलतरा विधानसभा… बदलता समीकरण

बेलतरा विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा विधानसभा प्रत्याशी चयन में काफी असमंजस में
दोनों पार्टी में ब्राह्मण लाबी दावेदार

– सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर।‌ आगामी विधानसभा चुनाव में बेलतरा एक ऐसी विधानसभा सीट है ,जो भाजपा व कांग्रेस पार्टी दोनों में प्रत्याशी चयन के लिए काफी जद्दोजहद व उधेड़बुन चल रही है। यही कारण है कि दोनों पार्टियों अभी तक अपने प्रत्याशी का नाम फाइनल नहीं कर पाई हैं। जहां भाजपा मैं प्रश्नचिन्ह बना हुआ है कि बेलतरा विधानसभा का प्रत्य़ाशी कौन.….? भाजपा की दूसरी सूची सामने आने के बाद भी…बार बार जनता सवाल कर रही है…और खुद उत्तर भी दे रही है कि संभाग में किसी भी ब्राम्हण को टिकट नहीं मिला है। इसलिए इस बार बेलतरा से किसी ब्राम्हण को टिकट मिलना निश्चित है। इसलिए ही बेलतरा विधानसभा टिकट का एलान अब तक नहीं किया गया है। कुछ ऐसा ही हाल कांग्रेस पार्टी के साथ भी बना हुआ है पार्टी में काफी खींचतान चल रही है। ब्राह्मण लाबी के अनेक दावेदार खड़े हो चुके हैं। जिससे पार्टी हाई कमान को प्रत्याशी का नाम फाइनल करने में काफी ज्यादा माथापच्ची का सामना करना पड़ रहा है।
चर्चा में है कि भाजपा के विधायक वर्तमान एमएलए रजनीश सिंह का टिकट कटा तो धीरेन्द्र दुबे, प्रफुल्ल शर्मा और सुशान्त में किसी एक को टिकट मिलना निश्चित है। बावजूद इसके बेलतरा विधानसभा में एक नाम जहां तहां लोगों के जुबान पर आ रही है कि युवा नेता प्रणव शर्मा भी दावेदार हैं। पार्टी ने उन्हें भी गंभीरता से लिया है।
दो सूची प्रकाशित होने के बाद भाजपा नेताओं में तीसरी सूची का बेसब्री से इंतजार है। बताते चलें कि भाजपा ने अब तक दो चरणों में कुल पचासी विधानसभा के लिए टिकट का एलान किया है। बताया जा रहा है कि बेलतरा समेत पांच टिकट का एलान आने वाले बहत्तर घंटों के अन्दर कर दिया जाएगा। यह जानते हुए भी कि दिल्ली में बेलतरा से चेहरे का फैसला हो चुका है। बावजूद इसके विधानसभा क्षेत्र की जनता में प्रणव शर्मा का नाम भी जोरो पर है। लोगों को विश्वास है कि प्रणव शर्मा को टिकट मिलना चाहिए। सूत्रों ने बताया कि बेलतरा विधानसभा के लिए पैनल में चार नाम प्रमुख है। चारो नाम का क्रम वरियता के आधार पर लगातार बदल रहा है। कभी आर्थिक… तो कभी लोकप्रियता…और कभी वर्तमान विधायक की स्थिति को लेकर…फायनल करने वालों का स्वाद रह रह कर बदल रहा है। लेकिन इस ऊहापोह में भाजपा किसान संगठन को पूरा भरोसा है कि बेलतरा विधानसभा पर किसान नेता धीरेन्द्र दुबे का दावा अंतिम है। दूसरी तरफ प्रफुल्ल और सुशांत के सूत्रों को भी अपने को लेकर ऐसा ही विश्वास है। युवा चेहरा सुशान्त समर्थकों को पूरा विश्वास है कि पार्टी का आशीर्वाद जरूर मिलेगा। बहरहाल इस बीच बेलतरा के युवाओं में भाजपा युवा नेता प्रणव शर्मा को लेकर भी बहुत चर्चा है। समर्थकों को विश्वास है कि यदि संगठन ने प्रणव को टिकट दिया तो मेहनत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वह ना केवल मेहनती है…बल्कि संगठन के प्रति समर्पित भी है। सूत्रों पर विश्वास करें तो यदि रजनीश सिंह की टिकट कटती है, तो किसान नेता धीरेन्द्र दुबे, डॉ. प्रफुल्ल शर्मा और सुशांत के बीच किसी एक का नाम जरूर टिकट पाने वालों में जरूर होगा। इधर कांग्रेस पार्टी में भी अनेक दावेदार होने से काफी असमंजस की स्थिति है। अब हाई कमान सभी दावेदार प्रत्याशियों से मिलकर एक अंतिम राय बनाकर फाइनली प्रत्याशी चयन के करीब पहुंच रही है। और जिसका की नाम शीघ्र ही पार्टी घोषित करेगी । देखें किसके भाग्य की लकीरें तेज हैं ,और कांग्रेस पार्टी की टिकट पर वह कब्ज़ा जमाता है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *