बिलासपुर

सुरक्षा व्यवस्था में चूक की जरा भी गुंजाइश नहीं: आईजी

Share this

 

सुरक्षा व्यवस्था में चूक की जरा भी गुंजाइश नहीं: आईजी

 सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। जिला रेंज सहित सरगुजा‌ रेंज में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए रेंज स्तरीय पीएसओ प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव की अगुवाई में किया गया। कार्यशाला को पुलिस मुख्यालय रायपुर के अधिकारियों ने वीवीआईपी सुरक्षा के लिए पीएसओ प्रशिक्षण दिया।
बिलासपुर पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव के विशेष प्रयास से स्थानीय जल संसाधन विकास विभाग स्थित प्रार्थना सभा में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। आईजी अजय ने बताया कि आगामी दिनों में वृहद स्तर पर वीवीआईपी , वीआईपी का प्रवास निश्चित है।ऐसी स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त बानने पुलिस प्रशासन को हमेशा सतर्क रहना होगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए 13 अक्टूबर 2023 को बिलासपुर रेंज और सरगुजा रेंज के उप निरीक्षक से आरक्षक स्तर के अधिकारी कर्मचारियों के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सरगुजा रेंज के जिलों से 97 और बिलासपुर रेंज के जिलों से 163 उप निरीक्षक से आरक्षक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शिरकत किया।
प्रशिक्षण कार्यशाला को एम.एल.कोटवानी, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा, पुलिस मुख्यालय रायपुर ने संबोधित किया। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यशाला में संबोधित करते हुए कहा कि व्हीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में संलग्न सभी अधिकारियों को अपना सौ प्रतिशत देना होता है। एक प्रतिशत भी गलती की गुंजाईश नही होती है। सुरक्षा व्यवस्था में चूक क्षम्य नही होता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा का कार्यक्षेत्र विस्तृत होता है। आगामी चुनाव को देखते हुए उपस्थितअधिकारी, कर्मचारियों से प्रशिक्षण के दौरान दी गई जानकारी को आत्मसात करें।पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने प्रशिक्षण सत्र का परिचय दिया। उन्होने कहा कानून व्यवस्था ड्यूटी, अपराधों की रोकथाम और अन्य सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटियों के अलावा व्ही.आई.पी. सुरक्षा ड्यूटी भी जिला पुलिस का महत्वपूर्ण अंग है। आगामी दिनों में चुनाव के दौरान व्ही.व्ही.आई.पी.एवं‌ व्ही.आई.पी. प्रवास के समय जिले में उपलब्ध बल से सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंधन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में दिये गये प्रशिक्षण को आत्मसात करें। आईजी यादव ने बताया कि पीएसओ ड्यूटी में संलग्न अधिकारी को सदैव रिस्क के लिए तत्पर रहना चाहिए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *