
कलेक्टर अवनीश शरण ने आज न्यायधानी में पदभार ग्रहण किया
सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। न्यायधानी के कलेक्टर अवनीश शरण आईएएस ने शनिवार सुबह पदभार ग्रहण कर लिया है। विदित हो कि उन्होंने नगर निगम आयुक्त एवं प्रभारी कलेक्टर कुणाल दुदावत से कार्यभार ग्रहण किया है। इस अवसर पर सर्वप्रथम उन्होंने चुनाव तैयारियों की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर शरण शनिवार दोपहर को अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा करेंगे। बता दें कि 2009 बैच के आईएएस अवनीश शरण इसके पहले संचालक तकनीकी शिक्षा,रोजगार एवं प्रशिक्षण तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण में पदस्थ थे। इसके पूर्व न्यायधानी में वे निगम आयुक्त के पद पर भी आसीन रह चुके हैं।
