भटगांव

आचार संहिता के लगते ही पुलिस हुई मुस्तैद, 10 लीटर देशी प्लेन शराब की जप्त, भटगांव पुलिस ने कार्यवाही कर आरोपी को भेजा जेल।

Share this

आचार संहिता के लगते ही पुलिस हुई मुस्तैद, 10 लीटर देशी प्लेन शराब की जप्त, भटगांव पुलिस ने कार्यवाही कर आरोपी को भेजा जेल।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ एच डी महंत/

भटगांव: आचार संहिता के लगते ही पुलिस मुस्तैद हो गई है। चुनाव में किसी प्रकार के विघ्न ना हो इसके लिए जगह-जगह चेकिंग पॉइंट्स बनाए गए हैं। इसके साथ ही अवैध कार्य में लगे लोगों को भी पकड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में भटगांव पुलिस ने एक शराब तस्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं SDOP महोदय बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन पर आचार संहिता के लगने के उपरांत अवैध शराब,जुआ,सट्टा जैसे थाना क्षेत्रों में होने वाली अवैधानिक कार्यो में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है,

इसी तारतम्य में थाना प्रभारी सउनि अमृत भार्गव के नेतृत्व में आज दिनांक 11.10.2023 को थाना प्रभारी के साथ टाऊन पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था, भटगांव अम्बेडकर चौक में जरिये मुखबीर सूचना मिला की ग्राम जमगहन का महेन्द्र कुमार सोनवानी अपने घर के आंगन में भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब बेचने के लिये छिपाकर रखा है कि सूचना का मुखबीरी पंचनामा तैयार कर नोटिस देकर मौका स्थल पर पहूंचकर आरोपी महेन्द्र सोनवानी को प्रयोजन बताकर तलाशी पंचनामा तैयार कर खुद का स्टाफ का एवं गवाह का महेन्द्र कुमार सोनवानी से तलाशी करवाकर सूचना मिले स्थान आरोपी महेन्द्र कुमार के घर के आंगन का तलाशी लिया।

तलाशी में आरोपी महेन्द्र कुमार सोनवानी के कब्जे में एक सफेद काला रंग का झोला जिसमें शिवम फैंसी स्टोर्स लिखा जिसके अंदर 57 पाव देशी प्लेन शराब प्रत्येक में180ml सीलबंद भरी हुई जुमला 10.260 लीटर किमती 4,560/रूपये रखें मिला ।आरोपी को शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस दिया। जो कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका

आरोपी के पेश करने पर मुताबिक जप्ती पत्रक गवाहों के समक्ष एक सफेद काला रंग का झोला जिसमें शिवम फैंसी स्टोर्स लिखा जिसके अंदर 57 पाव देशी प्लेन शराब प्रत्येक में180ml सीलबंद भरी हुई जुमला 10.260 लीटर किमती 4,560/रूपये को सीलबंद कर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में सउनि अमृत भार्गव थाना प्रभारी, प्र0आर0 52 आर0 254,338,187 म0आर0 489 एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *