बिलासपुर

आचार संहिता का असर- सभी निगरानी शुदा बदमाशों को किया गया थाना तलब

Share this

आचार संहिता का असर-
सभी निगरानी शुदा बदमाशों को किया गया थाना तलब
अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की दी गई कड़ी चेतावनी

– सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू होते ही जिला और पुलिस प्रशासन विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में जुट गई है। इसी क्रम में एसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शहर और आसपास के गुंडे बदमाश व निगरानी शुदा बदमाश और चिन्हित अपराधियों को थाना तलब किया गया। इस दौरान करीब इक्यावन ऐसे बदमाश सिविल लाइन थाने पहुंचे थे जो पुलिस की निगरानी में थे। सभी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना स्टाफ द्वारा सख्त चेतावनी दी गई है कि वे किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलग्न ना रहे। ऐसा पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। इस संबंध में पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऐसे बदमाश अगर इस दौरान किसी भी प्रकार के अपराध में संलग्न पाए गए तो उनके खिलाफ 151, 107, 116 की कार्यवाही की जाएगी।
नियमानुसार आचार संहिता लागू होते ही पुलिस द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर थाना क्षेत्र के सभी आदतन बदमाशों को थाने बुलाकर इसी तरह की चेतावनी दी जाती है, ताकि चुनाव के दौरान वे शांति व्यवस्था बनाए रखें। एवं कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार का अड़चन न आने पाए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *