बिलासपुर

ठगों के हौसले हुए इतने बुलंद की आईपीएस को भी नहीं बक्शा, बिलासपुर एसपी के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर मांग रहे हैं पैसे

Share this

 

ठगों के हौसले हुए इतने बुलंद की आईपीएस को भी नहीं बक्शा, बिलासपुर एसपी के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर मांग रहे हैं पैसे….

 बिलासपुर। ठाकुर के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वह आम जनता को छोड़ बड़े-बड़े अधिकारी आईपीएस को भी थमने से जरा भी नहीं हिचकी हिचकिचाते हैं । बिलासपुर जिले में ठगों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि, ठगों ने बिलासपुर के एसपी संतोष कुमार सिंह के नाम पर फेसबुक अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांग रहे हैं। इसको लेकर एसपी ने जानकारी शेयर की है और लोगों को इनसे बचने के लिए कहा है। जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के एसपी आईपीएस संतोष कुमार सिंह के नाम पर ठगों ने सोशल मिडिया पर अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे की मांग कर रहे हैं। अलग-अलग लोगों से अलग-अलग बहाने बनाकर पैसे मांग रहे हैं. मामले की जानकारी मिलते ही एसपी ने स्क्रीनशॉट शेयर कर लोगों को इनसे बचने की सलाह दी है। साथ ही प्रोफाइल को रिपोर्ट करने और किसी की भी प्रकार का लेनदेन ना करने को कहा है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *