
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंची।
रायपुर ।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा लगातार चल रहा है| राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी 7 महीने में चौथी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर से वे कांकेर जाएंगीं, यहां के गोविंदपुर मैदान में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगी। 866 करोड़ रुपए के 518 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। प्रियंका गांधी कांकेर में होने वाले पंचायती राज्य एवं नगरीय निकाय सम्मेलन में शामिल होंगी। इसमें प्रदेश भर के नगरीय निकाय और पंचायत के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस पार्टी ने उनकी सभा में लगभग 1 लाख से अधिक जनता के पहुंचने का दावा किया है। मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी ने बताया कि प्रियंका गांधी और सीएम भूपेश बघेल दोपहर करीब 12 बजे कांकेर पहुंच सकते हैं। प्रियंका गांधी इससे पहले 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ पहुंची थीं। यहां भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला समृद्धि सम्मेलन में वे शामिल हुई थीं।
