रायपुर वॉच

लावारिस हालत में मिला अंग्रेजी शराब का जखीरा, कीमत लगभग 01 लाख 50 हजार रूपये

Share this

रायपुर। जिले की रायपुर पुलिस को आज एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई की थाना राखी क्षेत्रांतर्गत ग्राम खण्डवा पास किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लावारिस हालत में शराब रखा गया है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध  पिताम्बर पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर नवा रायपुर जितेन्द्र चन्द्रकार द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी राखी को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना राखी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान जाकर देखने पर पाया गया कि रोड किनारे अंग्रेजी शराब की कई पेटियां लावारिस हालत में रखी हुई है।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा लावारिस हालत में रखे गोवा ब्राण्ड की अंग्रेजी शराब कुल 20 पेटी 960 पौवा कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त कर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना राखी में अपराध क्रमांक 174/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की लगातार पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *