कोरबा

11वां वेतन रद्द होने से कोलकर्मियों ने महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन, कार्यालय के सामने किया विरोध प्रदर्शन

Share this

11वां वेतन रद्द होने से कोलकर्मियों ने महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन, कार्यालय के सामने किया विरोध प्रदर्शन

वासित अली की रिपोर्ट

कोरबा जिला अंतर्गत कोयला खदानों में कर्मचारियों के साथ हो रहे ना इंसाफी को देखते हुए कोलकर्मियों ने प्रबंधन और उच्च अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है वैसे भी इनके द्वारा 12 अक्टूबर से तीन दिवसीय हड़ताल किया जाना प्रस्तावित है, इसी सम्बन्ध में मुख्य महाप्रबंधक को सयुंक्त श्रमसंघ द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।

कोलकर्मियों का 11वां वेतन समझौता रद्द होने से श्रमिक संगठनों में असंतोष का माहौल निर्मित हो गया है। अधिकारी वर्ग पर वेतन समझौता को रद्द करने का आरोप लगाते हुए संयुक्त श्रम संगठनों ने कोरबा मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। श्रमिक नेताओं ने कहा,कि उनका वेतन समझौता बहाल नहीं हुआ तो आने वाले समय में कोयला जगत में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

कोल कर्मियों का 11वां वेतन समझौता रद्द हो गया है,जिसे लेकर श्रमिक संगठनों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। काफी प्रयास के बाद कोल कर्मियों का 11वां वेतन समझौता हुआ था। कर्मचारियों को एक महिने तक वेतन समझौते का लाभ मिला जिसके बाद इसे रद्द कर दिया गया ,वेतन समझौता पर जिस तरह से पाबंदी लगा दी गई है उसे लेकर श्रमिक नेताओं ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और कोरबा मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। श्रमिक सगंठनों का कहना है,कि अधिकारी वर्ग द्वारा कर्मचारियों का वेतन समझौता रद्द करवाया गया है जिसे लेकर श्रमिक संगठन कर्मचारियों के हित में कोयला जगत में बड़ा आंदोलन करेंगे और 12 अक्टूबर से तीन दिवस के लिए हड़ताल पर जाने के लिए ज्ञापन भी सौंपा गया

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *