प्रियंका गांधी ने कहा मोदी ने 8 – 8हजार करोड़ के दो प्लेन खरीदे हैं
रायपुर (भिलाई ) -कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला समृद्धि सम्मेलन में महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका बोलीं पीएम के उद्योगपति दोस्त करोड़ों कमा रहे हैं। देश के किसान एक दिन में 27 रुपए कमाता है।
पहले प्रियंका ने वहां मौजूद स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ सेल्फी ली। प्रियंका को अपने बीच पाकर महिलाएं खुश नजर आईं। उन्होंने सुआ नाच के साथ भौंरा पर भी हाथ आजमाया।
प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में कहा कि बचपन में मैंने गिल्ली डंडा, पिट्टुल, कंचे सब खेला, आज याददाश्त ताजा हो गईं।यहां की महिलाएं आत्मविश्वास से भरीं हैं ।
8-8 हजार करोड़ में पीएम ने दो हवाई जहाज खरीदे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि
जाति और सांप्रदायिकता के हिसाब से जो वोट मांगते हैं। उन्हें जवाब दीजिए |गैस सिलेंडर और तेल की कीमतें इतनी बढ़ गई है कि गरीब पिस रहा है ।छत्तीसगढ़ सरकार ने आपकी राहत और मदद के लिए बहुत काम किए हैं। आज प्रदेश के किसान खेती को लेकर राहत भरी सांस ले रहे हैं खेती उनकी अच्छी आय का जरिया बन गई है। छत्तीसगढ़ में खेती करने वाले किसान लगातार बढ़ रहे हैं। न्याय योजना के तहत किसानों को धान की सबसे अधिक कीमत मिल रही है। वहीं प्रधानमंत्री आकर यहां धान की कीमतों का श्रेय लेते हैं अगर ऐसा है तो उत्तर प्रदेश में धान को कम कीमत में क्यों खरीद रहे हैं। प्रियंका के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सीएम भूपेश, टीएस सिंहदेव, पीसीसी चीफ बैज के साथ कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। मौसम खराब होने के चलते वे सड़क रास्ते से होकर भिलाई पहुंची थीं। उनका 9माह का यह तीसरा दौरा रहा। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।