9 माह में तीसरी बार प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर
रायपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर स्वागत किया। दोपहर 12 बजे वो भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला समृद्धि सम्मेलन में भाग लेंगी। यह 9 माह के भीतर प्रियंका गांधी का तीसरी बार छत्तीसगढ़ दौरा है।
मेफेयर रिजॉर्ट में प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सीएम भूपेश, टीएस सिंहदेव, पीसीसी चीफ बैज मौजूद हैं। मौसम साफ होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद वे सड़क रास्ते से होकर भिलाई पहुंचेंगी। प्रियंका गांधी खासकर प्रदेश की महिलाओं को को रिझाने आयी है, कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं।