पीएससी परीक्षा पास कर नायब तहसीलदार बनने पर यादव समाज के महिला दी बधाई खिलाई मिठाई
पीएससी परीक्षा पास कर यादव समाज को किया गौरवविन्त
सीपत/सतीश यादव
यादव समाज कल्याण समिति महिला प्रकोष्ठ बिलासपुर के द्वारा यादव समाज के मार्ग दर्शक तेरस राम यादव जी के सुपुत्र अभिषेक यादव को पीएससी परीक्षा पास कर नायब तहसीलदार बनने पर यादव महिला कल्याण समिति द्वारा उनके गृह निवास स्थान अशोक नगर में जाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई व मिठाई खिलाई
तथा उनके माता सरिता यादव एवम पिता तेरस राम यादव को भी सुपुत्र को मार्ग दर्शित करने पर बधाई एवम शुभकामनाएं दी गई
साथ ही उनके सुपुत्र कि उज्जवल भविष्य कि कामना की गई
इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ कि जिला अध्यक्ष विनीता राम शरण यादव,नगर अध्यक्ष किरण यादव,रेवती यादव उपाध्यक्ष,बिना यादव सचिव,सरिता यादव,सविता यादव नगर महामंत्री,पूजा यादव संगठन मंत्री,रेखा यादव मीडिया प्रभारी,प्रियंका यादव संगठन सचिव,रानी यादव संगठन सचिव,कल्पना यादव सचिव ,आदि उपस्थित रहीं