अम्लीडिह में विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित हुई डी जे डांस प्रतियोगिता
पिथौरा/ स्वप्निल तिवारी-विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ग्राम अम्लीडिह में डी जे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व क्रेडा अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा अध्यक्षता कर रही सरपंच श्रीमति निर्मला नर्शिंग ठाकुर विषेश अतिथि युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य आलोक त्रिपाठी उपसरपंच कृष्णा जलसाय साहू सुरेंद्र पांडे गजानंद साहू पवन अग्रवाल सहित मंचस्थ अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर की।
सामूहिक डाँस में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एक्सकॉर्पेंन डांस ग्रुप नगरदा को 10001 रू व शील्ड दूसरे स्थान पर स्वरागिनी डांस ग्रुप रतनपुर 7001 रू व शील्ड तीसरे स्थान पर मेलोडी डांस ग्रुप दूर्ग 5001 रू व शील्ड चौथे स्थान पर एक्शन ग्रूप सारंगढ़ 3001 रू व शील्ड पाँचवे स्थान में चन्द्रहासिनी डांस ग्रुप रायगढ़ टिम को 2001 रू व शील्ड वही जुगल डांस में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पवन हिना रायपुर को 50001 रू व शील्ड दूसरे स्थान पर आकाश नेमिका राजनांदगाँव 4001 रू व शील्ड तीसरे स्थान पर नयन तारा रायपुर3001 रू व शील्ड चौथे स्थान पर वर्षा सुरेश रायगढ़ 2001 रू व शील्ड पाँचवे स्थान में रही करण मंगल फुलगाव को 1001 रू व शील्ड एकल डाँस में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आस्था सोना ओड़िसा को 30001 रू व शील्ड दूसरे स्थान पर रोहित नायक भिलाई 2500 रू व शील्ड तीसरे स्थान जेनी बिलासपुर पर 2001 रू व शील्ड चौथे स्थान पर सूरज धनुकर 1500 रू व शील्ड पाँचवे स्थान में सुहाना कोरबा को 1001 रू व शील्ड विजेता प्रतिभागियों को दिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे मुख्य अतिथि के आसंदी से पूर्व क्रेडा अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा ने विश्वकर्मा जयंती की बधाई देते हुवे कहा की ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे आने का मौक़ा मिलता है निश्चित तौर पर आयोजन समिति बधाई की पात्र है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी ने विश्वकर्मा जयंती की बधाई दते हुवे कहा की अम्लीडिह गाँव ऐसे आयोजनों के लिए क्षेत्र में ख्याति प्राप्त है निश्चित ही ये आप सबकी एकता का परिचायक है।ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचार का वातावरण निर्मित होता है।कार्यक्रम का संचालन अरविंद व राजू तांडी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आयोजन समिति के अध्यक्ष योगेश कुमार यादव विष्णु निषाद योगेन्द्र साहू धनंजय यादव सोनू यादव नीलांबर यादव रामलाल यादव उत्तम पटेल हरीश साहू देवा साहू मन्नु साहू गिरधर साहू पिरुल लक्ष्मण यादव संतोष डड़सेना प्रमोद ठाकुर संतोष पटेल सादराम सिन्हा विष्मभर साहू तुलाराम सिन्हा कौशल साहू हंशराम साहू नंदकुमार यादव काशी चौहान महेश ठाकुर संतोष सिन्हा धनेश्वर यादव सुमित यादव पवन साहू लक्ष्मण चैतूराम धुरव संतलाल मुख्य रूप से उपस्थित थे।