ऐश्वर्या को राष्ट्रपति के हाथों दीक्षांत समारोह में स्कूल आफ आर्ट्स में सर्वोच्च पदक
बिलासपुर/यु मुरली राव – वेदुला ऐश्वर्या को साहित्य व स्कूल आफ आर्ट्स में सर्वोच्च उपलब्धि पदक गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर के दीक्षांत समारोह पर राष्ट्रपति के हाथों पदक प्राप्त किया। विश्वविद्यालय में यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी महिला बनी।
ऐश्वर्या जी वर्तमान में बेंगलुरु में अपनी मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी की बिलासपुर यात्रा की लंबे समय से प्रतीक्षित दीक्षांत समारोह कार्यक्रम की जानकारी ईमेल के द्वारा ऐश्वर्या को प्राप्त हुआ। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में उनका साहित्य के प्रति गहन सराहना से चिह्नित रही थी और वह अकादमिक प्रशंसा की इच्छा से प्रेरित रहीं थीं।
ऐश्वर्या कम उम्र से ही जीवन की बारीकियों को अपनाया और साहित्य में दुनिया की खुशी, दुःख और सब कुछ पाया।
ऐश्वर्या की प्रेरणा स्रोत अपने नाना एवं पिता वी बी प्रसाद, माता वी एन पदमजा को दी है एवं उनके प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करती हैं ऐश्वर्या के परिजन उनकी करियर की संभावनाओं के लिए उन पर कभी दबाव नहीं डाला, वह आज जिस मुकाम पर हैं उसे आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए अपने स्नातक प्रोफेसरों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करती हैं।
COVID-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद दो साल के पारंपरिक कॉलेज के अनुभवों से उन्हें वंचित कर दिया था लेकिन वह अपने हितों में सक्रिय रूप से प्रतिबद्धता के साथ दृढ़ रहीं। चाहे वह कविता लिखना हो,अपने संग्रह प्रकाशित करना हो या साहित्यिक कृतियों का अनुवाद करना हो उन्होंने खुद को रचनात्मक गतिविधियों के लिए समर्पित कर दिया था।
ऐश्वर्या जी अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने शैक्षणिक विभाग, अंग्रेजी और विदेशी भाषाओं को देती हैं, जिसने न केवल उनकी रचनात्मक स्वतंत्रता को अनुमति दी बल्कि प्रोत्साहित किया, जिससे उनकी शैक्षणिक यात्रा में अटूट समर्थन मिला है।