बिलासपुर

6 माह में दूसरी बार खिला ब्रह्मकमल का फूल दर्शन पूजन के लिए जुटे लोग

Share this

6 माह में दूसरी बार खिला ब्रह्मकमल का फूल

दर्शन पूजन के लिए जुटे लोग

बिलासपुर। सुरेश सिंह बैस- पाली ब्लाक के ग्राम पंचायत बुडबुड के आश्रित मोहल्ला छिदपारा में दुर्गेश सिंह ठाकुर के घर 6 माह में दूसरी बार ब्रह्म कमल खिला है जिसकी मनोहरी छटा देखते ही बन रही है। इस ब्रह्म कमल के दर्शन हेतु देर रात तक लोग पहुंचते रहे। लोग इस दौरान पूजन सामग्रियां लेकर ब्रह्म कमल के दर्शनों उपरांत पूजा पाठ कर अपने आप को धन्य महसूस कर रहे हैं। विदित हो कि इस फूल का खिलना हिंदु मान्यता के अनुसार बेहद शुभ मानते हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड के दिनों में खिलने वाले इस फूल के बारिश के मौसम में खिलने से लोग भी आश्चर्यचकित हैं।
ज्ञातव्य हो कि दुर्गेश सिंह ठाकुर के घर शुक्रवार में देर रात दुर्लभ ब्रह्म कमल खिला। ब्रह्म कमल के खिलने से परिवार व ग्राम में में काफी हर्ष का माहौल है। वहीं ब्रह्म कमल खिलने की जानकारी मिलने पर आस-पड़ोस सहित उनके परिचित लोग भी देर रात तक उनके निवास स्थान पहुंचने लगे। इस दुर्लभ ब्रह्म कमल को लेकर दुर्गेश ठाकुर के पिता शंभू सिंह ठाकुर ने बताया कि लगभग तीन वर्ष पूर्व उन्हें ब्रह्म कमल के 3 पौधे मिले थे , जिसे अलग अलग स्थानों में घर पर गमले में लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि आज से 6 माह पहले भी यह ब्रह्म कमल फूल खिला था। जिसे देखकर काफी प्रसन्नता हो रही थी। इस बार दो ब्रम्ह कमल खिले हैं।ब्रह्म कमल को लेकर धार्मिक मान्यताओं में ब्रह्म कमल का अहम स्थान है । इसे भगवान ब्रह्मा का कमल कहा जाता है। यह ठंडे व पहाड़ी प्रदेशों में होता है। खासकर नेपाल उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के इलाकों में यह पाया जाता है।


यह रहस्यमयी फूल ब्रह्म कमल ज्यादातर जुलाई से अगस्त के महीने के बीच ही खिलता है।उनके अनुसार इसे कमल के फूल की एक खास किस्म भी पाई जाती है, जो भारत में हिमालय और उत्तराखंड में पाया जाता है। इसके अलावा यह बर्मा और चीन के कुछ पहाड़ी इलाकों में भी दिखाई देता है। आमतौर पर ये फूल काफी दुर्गम स्थानों पर होता है और कम से कम 4500 मीटर की ऊंचाई पर ही दिखता है। फिलहाल ब्रह्म कमल के दर्शनों के लिए गांव और आसपास के ग्रामों के लोग भी लगातार दर्शन हेतु पहुंच रहे हैं और पूजा अर्चना कर अपने आप को धन्य महसूस कर रहे हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *