देश दुनिया वॉच

चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद सामने आया चांद का पहला वीडियो, लैंडिंग का नजारा देख दुनिया हुई हैरान…

Share this

नई दिल्ली।  भारत ने 23 अगस्त को एक बार फिर पूरी दुनिया में इतिहास रच दिया है। इसरों ने चंद्रयान 3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करवा दिया। चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम के चांद पर उतरने के बाद अपना काम कर दिया। चंद्रयान की सफलता के बाद पहला वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है ये वीडियो उस समय का है जब चंद्रयान 3 चांद पर उतर रहा था।

इसरो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है ​कि टच डाउन के समय चांद किस तरह का दिखाई दे रहा था। इससे पहले लैंडिंग के तुरंत बाद लैंडर विक्रम की ओर से चांद की कुछ तस्वीरें भी भेजी गई थीं। चंद्रयान का लैंडर विक्रम बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा था। इसरो ने बताया कि लैंडिंग के कुछ घंटे बाद रोवर प्रज्ञान लैंडर से बाहर निकल गया था। रोवर और लैंडर दोनों ही अच्छी स्थिति में हैं। रोवर चांद पर चहलकदमी शुरू कर चुका है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *