
ओवर टेक करने के चक्कर में माजदा वाहन भिड़ी ट्रेलर से दो लोगों की हुई मौत एक व्यक्ति घायल….
बिलासपुर।आज दिनांक 26.08.23 की सुबह करीब 6.30 बजे ग्राम लावर के पास खनिज नाका के पास एक ट्रेलर क्रमांक 10 BH-7285 को पीछे से स्वराज माजदा के चालक द्वाराओवर टेक करते हुए ठोकर मारने से माजदा के चालक और हेल्पर को गंभीर रूप से चोटिल हो गए, उन्हें 108 वाहन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी रवाना किया गया था। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया । मृतक माजदा क्रमांक CG10 AJ 7161 – ड्रा इवर महेंद्र साहू पिता भारत साहू 29 साल वेदपरसदा एवं रविंद्र साहू पिता अर्जुन साहू 19 साल टिकरी , टिगेश कुमार मरावी पिता जनक राम 28 साल निवासी वेदपरसदा घायल हैं। खबर लगते ही मृतक के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी पहुंच गए है। प्रशासन द्वारा फोरलेन से दोनों वाहनों को हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
