प्रांतीय वॉच

27 अगस्त को 6 महिला पत्रकारों को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया जाएगा

Share this

रिपोर्टर राशीद जमाल सिद्दीकी

गंडई : हमर छत्तीसगढ़ में वर्ष 2013 से महिला पत्रकारों को सम्मानित करने का सिलसिला अनवरत चल रहा है।आशा इक़बाल महिला पत्रकार सम्मान के लिए वर्ष 2023 के लिए 06 चुनिंदा महिला पत्रकारों के नामों की घोषणा जज-पैनल द्वारा की गई है।वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इक़बाल की स्वर्गवासी धर्मपत्नी आशा इक़बाल की स्मृतियों को संजोय रखने के लिए महिला पत्रकारों को पत्रकारिता के प्रति प्रोत्साहन देने छत्तीसगढ़ में यह अपनी तरह का एकमात्र सम्मान है।वर्ष 2013 से प्रारंभ इस सम्मान से अब तक 20 महिला पत्रकारों को सम्मानित किया जा चुका है।सम्मानित महिला पत्रकार आज प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक व बेब पोर्टल में सक्रियता से कार्यरत हैं।आशा इक़बाल महिला पत्रकार सम्मान वर्ष 2023 के लिए उत्तरा विदानी(महासमुंद),निशा मसीह(रायगढ़),प्रीति(लक्ष्मी)सोनी(बिलासपुर),शुभ्रा नंदी(रायपुर),अनुभूति भाकरे ठाकुर(भिलाई) तथा अनामिका बिश्वास(नारायणपुर-बस्तर)की 27 अगस्त की रात्रि 07 बजे से नेहरू कल्चरल हाउस-सभागार में “यादें मुकेश” कार्यक्रम के दौरान गणमान्य अतिथियों द्वारा आशा इक़बाल महिला पत्रकार सम्मान से सम्मानित किया जावेगा,,,,,

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *